विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जापान के पीएम के विशेष सलाहकार सदामासा ओउ से की मुलाकात, रक्षा तकनीक और आर्थिक सुरक्षा पर चर्चा
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सदामासा ओउ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत और जापान के बीच मौजूद विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में रक्षा प्रौद्योगिकी सहयोग और आर्थिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक के दौरान India Japan Relations को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के विकल्पों पर भी चर्चा की गई। खासतौर पर रक्षा तकनीक, उन्नत प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा के क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति जताई गई।
भारत और जापान के बीच पिछले कुछ वर्षों में Strategic Partnership लगातार मजबूत हुई है। दोनों देश इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए भी मिलकर काम कर रहे हैं।
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और सभ्यतागत मूल्यों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि भारत न केवल अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, बल्कि अपनी समृद्ध ज्ञान परंपरा…
United States के Michigan राज्य के West Bloomfield स्थित Temple Israel में गुरुवार दोपहर हुए हमले के दौरान गोलीबारी में एक संदिग्ध की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक आराधनालय (सिनेगॉग) के अंदर मौजूद लोगों में कोई हताहत नहीं हुआ। Michael Bouchard ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोपहर करीब 1:35 बजे पुलिस…
गुजरात, 29 अक्टूबर 2025।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी केवड़िया के एकता नगर में ₹1,140 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में राजपीपला में बिरसा मुंडा जनजातीय विश्वविद्यालय, वामन वृक्ष वाटिका, भारत…