वरुण धवन ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, ‘बॉर्डर 2’ पर जताया भरोसा

अभिनेता वरुण धवन ने अपनी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गाने ‘घर कब आओगे…’ से जुड़ी क्लिप के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चल रही ट्रोलिंग पर करारा जवाब दिया।

वरुण धवन ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरा मानना है कि आपको बाहरी शोर को बंद कर देना चाहिए और अपने काम को बोलने देना चाहिए। ये सब चीजें चलती रहती हैं, मैं इनके लिए काम नहीं करता। मैं जिसके लिए काम करता हूं, उसका नतीजा शुक्रवार को पता चल जाएगा। मुझे ‘बॉर्डर 2’ पर पूरा भरोसा है और हमने एक बहुत अच्छी फिल्म बनाई है।

जब ट्रोलिंग हद से ज्यादा बढ़ी, तो फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज वरुण के समर्थन में सामने आए। अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि किसी की मेहनत का मजाक उड़ाना और उसे नीचा दिखाना सबसे आसान काम है। वहीं फिल्म की निर्माता निधि दत्ता ने भी कहा कि वरुण का किरदार फिल्म की आत्मा है और जो लोग आज हंस रहे हैं, वही रिलीज के बाद थिएटर में तालियां बजाएंगे।

फिल्म ‘बॉर्डर 2‘ में वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा सनी देओल एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आएंगे, जबकि दिलजीत दोसांझ का जोश और अहान शेट्टी की मौजूदगी फिल्म को खास बनाती है। फिल्म की कहानी उसी विरासत को आगे बढ़ाती है, जिसकी शुरुआत कभी सुनील शेट्टी ने की थी।

यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

Share

Similar Posts