वैभव सूर्यवंशी का विश्व रिकॉर्ड: 11 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, फाइनल में 94 रन की विस्फोटक पारी
त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बनाया ये ताबड़तोड़ रिकॉर्ड
भारत की ए टीम अभी श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज खेल रही है, जिसका फाइनल रविवार को श्रीलंका के रंगीरी दम्बुल्ला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसी फाइनल में भारत के सबसे युवा बल्लेबाज़ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। फाइनल के दौरान वैभव ने मात्र 11 गेंदों के 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से अर्धशतक लगा दिया। यह कारनामा करने वाले वैभव लिस्ट ए में दुनिया के इकलौते बल्लेज़ाज़ बन गए है। यहां तक की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी जो देश टेस्ट खेलते हैं, उनमे भी सबसे तेज़ अर्धशतक बनाने वाले युवराज सिंह है जिन्होंने 12 गेंदों में लगाया था। इस पारी में वैभव ने मात्र 29 गेंदों में 94 रन बनाए।
पिछली भिड़ंत में हुई थी झड़प
जब पिछली बार भारत ए और श्रीलंका ए की भिड़ंत हुई थी तब वैभव की श्रीलंकाई खिलाडी विशेन हलाम्बेज से झड़प हो गयी थी, दोनों खिलाड़यों के बीच गर्मागर्मी इतनी बढ़ गयी थी कि वैभव ने उन्हें धक्का देकर पीछे तक धकेल दिया था। वैभव ने उसी गर्मागर्मी का जवाब अपने अंदाज़ में दिया और फाइनल में आक्रामक 94 रन की पारी खेल डाली, वो भी मात्र 29 गेंदे खेलते हुए। इस पारी के दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 10 चौके और 8 छक्के लगाए।
BCCI नहीं करेगा कार्रवाई
BCCI सचिव देवजीत सकैया ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया की वैभव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी, ये फैसला मैच रेफरी का है। मैच रेफरी और अंपायर मैदान पर हुई किसी भी घटना के आधार पर कोई भी निर्णय ले सकतें है।
