अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर का नेपाल दौरा तय, पीएम बालेन्द्र शाह से करेंगे मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के विशेष दूत सर्जियो गोर का नेपाल दौरा तय हो गया है। वह अगले सप्ताह काठमांडू पहुंचेंगे और कई अहम राजनीतिक बैठकों में हिस्सा लेंगे।
नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास के अनुसार, अपने दौरे के दौरान गोर उच्चस्तरीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। उनकी शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से मुलाकात प्रस्तावित है।
बताया जा रहा है कि गोर वर्तमान में भारत में अमेरिकी राजदूत की भूमिका भी निभा रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री समीर पॉल कपूर की नेपाल यात्रा हाल ही में संपन्न हुई, जिसमें उन्होंने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल और वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले से मुलाकात की थी।
नेपाल में जेन-जी आंदोलन के बाद और नई सरकार के गठन के पश्चात अमेरिकी उच्च अधिकारियों के दौरे लगातार बढ़े हैं। इससे पहले सरकार गठन के दौरान यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के प्रमुख भी नेपाल का दौरा कर चुके हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा दक्षिण एशिया में कूटनीतिक सक्रियता और अमेरिका-नेपाल संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कल शाम हुई मुठभेड़ में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) का एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षा बलों को पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। शहीद जवान की पहचान अमजद पठान के रूप में हुई। मुठभेड़…
मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जयपुर में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद करेंगे। यह बैठक जयपुर के आईटीसी राजपूताना होटल में आयोजित की जा रही है, जहां राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। इस ‘इंटरएक्टिव सेशन…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज लखनऊ के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति, दो कार्यक्रमों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु, ब्रह्माकुमारीज़ की वर्ष 2025-26 की वार्षिक थीम, विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगी। ब्रह्माकुमारीज़ के अतिरिक्त महासचिव, डॉ. मृत्युंजय ने बताया कि शुभारंभ के बाद राष्ट्रपति मुर्मु प्रशिक्षण केंद्र…