अमरीकी अर्थव्यवस्था में फरवरी में नौकरियों की संख्या में अप्रत्याशित गिरावट, बेरोजगारी दर बढ़ी 4.4%

इस वर्ष फरवरी में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नौकरियों की संख्या में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 92 हजार नौकरियां कम हुईं और बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत तक बढ़ गई।

विशेषज्ञों के अनुसार यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब ईरान में अमेरिका-इज़राइल तनाव के कारण तेल की कीमतों में उछाल से आर्थिक वृद्धि पर असर पड़ने की आशंका है।

लगभग सभी क्षेत्रों में रोजगार में कमी दर्ज की गई, जिसमें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र भी शामिल है। संघीय सरकार में भी रोजगार में गिरावट जारी रही और पिछले महीने इसमें 10 हजार नौकरियां कम हुईं। अमेरिकी श्रम विभाग के अनुसार, अक्टूबर 2024 के चरम के बाद से संघीय सरकार में रोजगार में कुल तीन लाख तीस हजार यानी 11 प्रतिशत की गिरावट आई है।

विश्लेषकों का कहना है कि इस गिरावट से अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रोजगार वृद्धि की स्थिरता पर प्रश्न चिन्ह उठ गया है और निवेशकों और नीतिनिर्माताओं के लिए सतर्कता जरूरी हो गई है।

Share

Similar Posts