|

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल की कीमतें 6 महीने के उच्चतम स्तर के करीब

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। Crude Oil Prices Today छह महीने के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गई हैं।

पिछले दो दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में 6–7 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई है, जो जनवरी के बाद का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude Price करीब 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। फिलहाल Brent Crude 21 सेंट की बढ़त के साथ 71.87 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है।

वहीं West Texas Intermediate (WTI) 66.66 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

पिछले कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड 1.9 प्रतिशत बढ़कर 71.66 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था, जबकि WTI भी 1.9 प्रतिशत चढ़कर 66.43 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

विश्लेषकों का मानना है कि US Iran Tension के कारण आपूर्ति बाधित होने की आशंका से निवेशक सतर्क हो गए हैं, जिससे तेल की कीमतों में उछाल आया है।

यदि भू-राजनीतिक तनाव जारी रहता है, तो Global Oil Market News के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Share

Similar Posts