यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने जिनेवा त्रिपक्षीय वार्ता को संतोषजनक नहीं बताया

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि जिनेवा में अमरीका और रूस के साथ हुई त्रिपक्षीय वार्ता के परिणाम संतोषजनक नहीं रहे। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए संभावित समझौतों सहित संवेदनशील राजनीतिक मामलों पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो पाई।

ज़ेलेंस्की ने घोषणा की कि इस साल की अगली बैठक इसी महीने के अंत में होगी।

जिनेवा वार्ता, फरवरी 2022 में शुरू हुए यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का समाधान खोजने के लिए अमरीका की मध्यस्थता में चल रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का हिस्सा है। यह वार्ता इस वर्ष जनवरी और फरवरी की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित वार्ताओं के दो दौर के बाद हुई।

यह कदम वैश्विक राजनीति और सुरक्षा पर निगाह रखने वाले देशों के लिए महत्वपूर्ण संकेत है कि युद्ध समाधान की दिशा में अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है।

Share

Similar Posts