ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने ईरान के मिसाइल हमलों की निंदा की

ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने ईरान के हालिया मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा की है और अमरीका के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। तीनों देशों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे पश्चिम एशिया में अपने हितों की रक्षा के लिए तैयार हैं और अमेरिका तथा उसके सहयोगी देशों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने ईरान पर हमले के लिए अमेरिका को ब्रिटेन के सैन्य अड्डों का उपयोग करने की अनुमति दी है। इसके अलावा ब्रिटेन ने कतर की ओर बढ़ रहे एक ईरानी ड्रोन को मार गिराने का दावा भी किया।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ सकता है और अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक प्रयासों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी।






