ब्रेकिंग न्यूज़ | उज्जैन | धर्म | प्रदेश | मध्य प्रदेश
उज्जैन पहुंचे भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार: जलाभिषेक और दर्शन किए; कहा- महाकाल की कृपा से जीवन में बहुत कुछ मिला
उज्जैन। भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार सावन माह के पहले दिन महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आने वाले क्रिकेट सीजन में बेहतर प्रदर्शन के लिए भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
बाबा महाकाल की कृपा से जीवन में बहुत कुछ मिला
दर्शन के बाद रजत पाटीदार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भी उन्हें अवसर मिलता है, वे बाबा महाकाल के दर्शन करने जरूर आते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से उन्हें जीवन में बहुत कुछ मिला है और वे उसी के प्रति आभार व्यक्त करने मंदिर पहुंचे हैं।
जो भी दिया उसके लिए आभार
रजत पाटीदार ने कहा, “मैं जब भी यहां आता हूं, बाबा महाकाल ने हम सभी को जो कुछ भी दिया है, उसके लिए उनका आभार व्यक्त करने आता हूं। आज सावन का पहला दिन है, जो बेहद शुभ और पावन अवसर है।”