| | | |

उज्जैन में छात्रों ने बनाई गणेश प्रतिमा: SP-विधायक भी हुए शामिल; 12 वर्षों से कर रहे पर्यावरण संरक्षण का काम

उज्जैन। गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को देशभर में आस्था और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इससे पहले पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की पहल शुरू की गई है।

शहर के स्कूलों में विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि इस बार  परिवार मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की स्थापना करें और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

एसपी और बच्चों ने बनाई गणेश प्रतिमा
ढांचा भवन स्थित मॉडल स्कूल में एसपी प्रदीप शर्मा, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और समिति के सहसंयोजक जगदीश पांचाल ने बच्चों के साथ मिट्टी से गणेश प्रतिमा तैयार की। विद्यार्थियों ने उत्साह से अपने हाथों से सुंदर प्रतिमाएं बनाईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

12 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे 
लोकमान्य तिलक गणेशोत्सव महाआयोजन समिति 12 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और शास्त्रोक्त पूजन परंपरा को बढ़ावा दे रही है। स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं ने लोगों को मिट्टी के गणेश बनाने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा, इससे प्रतिमा विसर्जन के दौरान जलस्रोत और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहेंगे।

बच्चे खुद तैयार की प्रतिमा की पूजा
एसपी प्रदीप शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम है। इससे बच्चे खुद तैयार की प्रतिमा की पूजा कर सकेंगे। वहीं विसर्जन के बाद मिट्टी आसानी से पानी में घुल जाएगी, जिससे प्रकृति को नुकसान नहीं होगा और स्वच्छता भी बनी रहेगी।

Share