| | |

पन्ना में मूसलाधार बारिश: उफान पर नदी-नाले; स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित

पन्ना। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के निर्देश पर आदेश जारी किया है। इसके तहत 2 और 3 सितंबर 2026 को पन्ना जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

नर्सरी से 12वीं तक अवकाश 
यह आदेश नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा। इसमें सरकारी स्कूलों के साथ केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान भी शामिल हैं।

नदी-नाले उफान पर
लगातार बारिश के कारण जिले के नदी-नाले उफान पर हैं और कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दो दिन की छुट्टी घोषित की है। आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं।

Share