| |

धार में आयशर ने बाइक को मारी टक्कर: युवक की मौत; आरोपी मौके से फरार

धार। धरमपुरी थाना क्षेत्र में मनावर-धरमपुरी मार्ग पर टवलई गांव के पास तेज रफ्तार आयशर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची
घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही धरमपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राकेश पिता हीरालाल, निवासी महापुरा (टवलई) के रूप में हुई है।

आयशर ड्राइवर मौके से फरार
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद आयशर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Share