पानी नहीं मिलने पर निगमयुक्त पर भड़की महिला: बोली- सड़क निर्माण से लाइन बाधित; जल्द पानी दिलाइए

इंदौर। महिला ने पानी की किल्लत को लेकर जमकर हंगामा किया। दरअसल सड़क निर्माण कार्य का जायज लेने निगमायुक्त क्षितिज सिंघल जायजा लेने पहुचे थी। निरीक्षण के दौरान उन्हे क्षेत्र की महिलाओं के गुस्से का सामना करना पडा। आयुक्त को देखते ही महिला का गुस्सा फूट पड़ा। धटना की है।
गुरुवार जिंसी क्षेत्र निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे। एक महिला ने दूर से ही बुलंद आवाज में कहा-
“क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है, जिससे रोजमर्रा के काम पूरी तरह ठप हो गए हैं।” महिला के गुस्से और अचानक हुए इस घटनाक्रम से कुछ देर के लिए निगम का पूरी टीम असहज नजर आया।
सप्लाई लाइन बाधित होने से बढ़ी मुसीबत
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में जारी सड़क निर्माण कार्य के दौरान मुख्य जल प्रदाय (सप्लाई) लाइन क्षतिग्रस्त या बाधित हो गई है। इसके चलते कई दिनों से नल नहीं आ रहे हैं। निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण रहवासियों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
आयुक्त ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
रहवासियों के आक्रोश को देखते हुए आयुक्त क्षितिज सिंघल ने तुरंत मौके पर मौजूद अधीनस्थ अधिकारियों से समस्या की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान हुई सप्लाई लाइन की खराबी को जल्द से जल्द ठीक करने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही आयुक्त ने आक्रोशित महिलाओं और रहवासियों को आश्वस्त किया कि जल संकट का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर बहुत जल्द कर दिया जाएगा।