| |

इंदौर में बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाने पर नहीं मिलेगा पेट्रोल: जल्द लागू हो सकता है नया नियम; ई-चालान कार्रवाई होगी

इंदौर। शहर में बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाने वालों पर जल्द सख्ती हो सकती है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ‘नो इंश्योरेंस, नो पेट्रोल’ फॉर्मूला लागू करने की तैयारी पर चर्चा हुई है। नई व्यवस्था के तहत पेट्रोल पंप पर वाहन में वैध बीमा है या नहीं, इसकी जांच की जा सकती है।

कैमरों से वाहन का नंबर स्कैन होगा 
प्रस्ताव के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों से वाहन का नंबर स्कैन कर उसके इंश्योरेंस की वैधता जांचने की व्यवस्था बनाई जा सकती है। अगर वाहन का बीमा वैध नहीं मिला तो उसे पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लगाने के साथ ई-चालान की कार्रवाई भी संभव है।

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अनिवार्य
यह पहल बिना बीमा वाहनों पर शिकंजा कसने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पहले से ही अनिवार्य है। फिलहाल नई व्यवस्था की पॉलिसी तैयार की जा रही है। पॉलिसी बनने और संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे लागू किया जा सकता है।

Share