| |

धार में SDO ने किया हॉस्टलों का औचक निरीक्षण: स्टूडेंट्स की समस्या सुनी; रेग्युलर मॉनिटरिंग का आदेश दिया

धार। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत गुरुवार को मनावर-उमरबन क्षेत्र के सरकारी आदिवासी बॉयज और गर्ल्स हॉस्टलों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण की जिम्मेदारी मान परियोजना के एसडीओ इसराम कन्नौजे और ओंकारेश्वर नहर परियोजना के एई आलोक चौबे को सौंपी गई थी।

जांच के दौरान छात्रावासों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव और कई गंभीर कमियां उजागर हुईं। इस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

कलेक्टर को भेजी जाएगी रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान एसडीओ इसराम कन्नौजे ने बताया कि मनावर नगर के गर्ल्स हॉस्टल 100 सीटें स्वीकृत हैं, लेकिन मौके पर केवल 50 बेड ही मिले। इसके अलावा भवन काफी पुराना पाया गया और कुछ छात्राएं भी अनुपस्थित मिली।

छात्र-छात्राओं से किया संवाद
अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर भोजन, पीने का पानी, शौचालय, किताबों और खेल सामग्री की उपलब्धता का जायजा लिया।एसडीओ द्वारा निरीक्षण के दौरान लंगों की संख्या तुरंत बढ़ाई जाए और एक बिस्तर पर केवल एक छात्र के सोने की व्यवस्था, सभी कमरों की खिड़कियों पर मच्छरदानियां लगाने और भवन की जरूरी मरम्मत तुरंत कराने के निर्देश दिए।

नियमित मॉनिटरिंग का आदेश  
साथ ही परिसर में उगी घास-झाड़ियों की सफाई, रसोई की स्वच्छता और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन देने के आदेश दिए। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और आवक-जावक रजिस्टर की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। एसडीओ कन्नौजे ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण में मिली लापरवाही और कमियों की विस्तृत रिपोर्ट धार कलेक्टर को भेजी जा रही है। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share