उज्जैन में 15 मकानों को किया जमींदोज: UDA ने लिया एक्शन; महाकाल मंदिर जाने के वाली रोड का हो रहा चौड़ीकरण

उज्जैन। शनिवार सुबह प्रशासन ने बेगमबाग क्षेत्र में 15 मकानों को जमींदोज कर दिया। इसके साथ ही अब तक कुल 87 मकानों को तोड़ा जा चुका है। महाकाल मंदिर जाने वाले मार्ग को सुगम और चौड़ा बनाने की मुहिम के तहत उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) की कार्रवाई लगातार जारी है।
नगर निगम और यूडीए का भारी अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। कार्रवाई के लिए एक साथ 6 पोकलेन मशीनों और जेसीबी को काम पर लगाया गया।प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर निगम और यूडीए का भारी अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया।
तोड़फोड़ की कार्रवाई को तेजी से अंजाम देने के लिए एक साथ 6 पोकलेन मशीनों और जेसीबी को काम पर लगाया गया। इस क्षेत्र में कुल 106 प्लॉट की लीज निरस्त की गई थी। इनमें से पहले 72 मकान तोड़े जा चुके थे। कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए और मकानों को हटाया गया।
पूरी खबर पढ़ने से पहले देखें कार्रवाई की तीन तस्वीरें…



लीज हो गई थी खत्म
यह पूरी जमीन उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) की है। इसे पहले आवासीय उपयोग के लिए लीज पर दिया गया था। हालांकि, लीज की अवधि खत्म होने के बाद भी लोगों ने प्लॉटों का कमर्शियल उपयोग शुरू कर दिया था। नियमों के उल्लंघन पर यूडीए ने इन सभी की लीज निरस्त कर के जमीन को अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है।
वैधानिक कार्रवाई के बाद हो रहा रिमूवल
यूडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) संदीप सोनी ने बताया कि 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें बीच में आ रहे स्ट्रक्चर को हटाया जा रहा है। पूरी वैधानिक कार्रवाई करने के बाद ही रिमूवल हो रहा है। सभी प्रोजेक्ट्स को तीव्रता के साथ पूरा किया जाएगा। आज 14-15 जगह पर कार्रवाई होगी।

अब तक 87 मकान तोड़े
यह मार्ग महाकाल मंदिर जाने वाला एक प्रमुख मार्ग है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य आगामी सिंहस्थ के लिए किया जा रहा है। इसके लिए निगम ने 106 प्लॉट को निरस्त किया है। अभी तक 87 मकान तोड़े गए है।