|

वेदांश स्कूल की तिविशा बनीं एसजीएफआई बैडमिंटन चैंपियन

इंदौर। द वेदांश इंटरनेशनल स्कूल कैंपस-2 की बैडमिंटन खिलाड़ी तिविशा जैन ने एसजीएफआई इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी सफलता हासिल की।

क्वार्टर फाइनल में 21-14 से जीता मुकाबला
तिविशा ने क्वार्टर फाइनल में एनडीपीएस की ओमिशा मेहता को 21-14 से मात दी। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने एनडीपीएस की ही ध्यंशी गुर्शनी को 15-12, 15-6 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

फाइनल में मांडवी गांधी को दी मात
रोमांचक खिताबी मुकाबले में तिविशा ने मांडवी गांधी को 15-12, 15-14 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। तिविशा की इस शानदार उपलब्धि पर प्राचार्य रेनू गुरनानी एवं स्पोर्ट्स एचओडी अभिषेक यादव ने उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया।

 

Share