| | |

स्कूल में कढ़ी-चावल खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी: सांवेर से लाया गया इंदौर; चार ICU में भर्ती

इंदौर। जिले के सांवेर तहसील के ग्राम सिंहाना स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में खान खाने के बाद बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों ने डेढ़ बजे कड़ी-चावल खाए थे।

इसके बाद 38 बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई। बच्चों को सिरदर्द, सांस लेने में तकलीफ और शरीर गर्म होने जैसी शिकायतें बताईं।

इनमें से 19 बच्चों को अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 4 बच्चें आईसीयू में है। बच्चों के बीमार होने की वजह और भोजन की गुणवत्ता को लेकर जांच की जाएगी।

19 बच्चें अस्पताल में भर्ती
घटना में कुल 38 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। इनमें से 19 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार बच्चों को आईसीयू में निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टर करीब छह घंटे तक बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रखकर उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

सिरदर्द और सांस लेने में परेशानी
सांवेर में मिड-डे मील खाने के बाद 20 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों का सिरदर्द होने लगा। उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई और हल्का बुखार आ गया तो स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

घटना की तस्वीरें…

38 बच्चे बीमार
घटना ग्राम सिंहाना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय की है। स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील के तहत डेढ़ बजे कड़ी-चावल परोसे गए। खाना खाने के कुछ समय बाद बच्चों ने तबीयत खराब होने की शिकायत की। देखते ही देखते 38 बच्चे बीमार हो गए।

कुछ मिनट बाद ही बिगड़ी तबीयत
स्कूल की छात्रा ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे लंच हुआ। हम लोगों को कढ़ी चावल परोसा गया। खाना खाने के लगभग 10 से 15 मिनट बाद सिरदर्द होने लगा। चक्कर आने लगे। इसके बाद हॉस्पिटल लाया गया है। खाने का स्वाद भी अजीब था।

कई बच्चे अरविंदो में भर्ती
तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर 19 बच्चों को इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य बच्चों का भी चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर है।

खराब थी मिड-डे मील की गुणवत्ता
बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद अब मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बच्चों के बीमार होने की वास्तविक वजह क्या है और क्या इसका संबंध स्कूल में परोसे गए भोजन से है, इसकी जांच की जाएगी।

यह होता है शनिवार का मेन्यू 
शनिवार को मिड डे मील मेन्यू के अनुसार पराठा, मिक्स दाल और सीजन के अनुसार कोई भी हरी सब्जी बच्चों को खिलाई जानी थी लेकिन उन्हे कढ़ी चावल परोसे गए।

Share