इंदौर में एलेन कोचिंग के पास लगी आग: धुएं का गुबार देख भीड़ इकट्ठा; सुदामा नगर सेक्टर-A की घटना

इंदौर। सुदामा नगर के ए सेक्टर में एलेन कोचिंग के पास भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।
तीन तस्वीरों में देखे…



दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी जनहानि की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
खबर लगातार अपडेट हो रही है ..