|

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर कृषि मंडी का किया निरीक्षण, किसानों से की चर्चा – भावांतर योजना से किसानों को मिल रहा लाभ

इंदौर, 30 अक्टूबर 2025
प्रदेश सरकार की भावांतर भुगतान योजना के तहत किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जल संसाधन मंत्री और सांवेर विधायक श्री तुलसीराम सिलावट ने गुरुवार को कृषि उपज मंडी सांवेर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री सिलावट ने किसानों से बातचीत कर खरीदी प्रक्रिया की जानकारी ली और मंडी में चल रही व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उनके साथ मंडी सचिव रमेशचंद्र शारदीया भी उपस्थित थे।

मंत्री सिलावट ने मंडी परिसर में पानी, सफाई, भोजन व्यवस्था, तौल कांटा, कृषक विश्राम भवन सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएँ देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सांवेर मंडी में लागू 5 रुपए प्रति थाली की भोजन व्यवस्था की भी उन्होंने सराहना की। मंत्री सिलावट ने जनप्रतिनिधियों के साथ भोजन कर इस व्यवस्था का प्रत्यक्ष अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार किसानों के कल्याण के हर प्रयास को जमीनी स्तर तक लागू करने के लिए कटिबद्ध है।

इस अवसर पर श्री भारत सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सतीश मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष श्री संदीप चंगेडिया, श्री सुरेश सिंह धनखेड़ी, श्री जीतू राज राठौर, श्री पप्पू भावसार, पार्षद श्री जयदीप कानूनगो, श्री इंद्रेश चावड़ा, श्री मोहन खंडेलवाल, श्री सुभाष जैन, श्री अमित लोबानिया, श्री राहुल डाबी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

मंत्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हर संभव कदम उठा रही है। भावांतर योजना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।

Share

Similar Posts