डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के 9 नौसैनिक जहाज़ और आईआरजीसी मुख्यालय नष्ट करने का दावा किया

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि ईरान के 9 नौसैनिक जहाज़ नष्ट कर दिए गए हैं और ईरान इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का मुख्यालय भी काफी हद तक नष्ट हो गया है। श्री ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान के बाकी नौसैनिक जहाज़ों को भी जल्द ही नष्ट कर दिया जाएगा।
साथ ही, इस्राइल की सेना ने ईरान के दर्जनों सैन्य कमान केंद्रों पर हमले किए हैं। इन केंद्रों में आईआरजीसी, खुफिया मुख्यालय, आईआरजीसी वायु सेना कमान सेंटर और आंतरिक सुरक्षा मुख्यालय शामिल हैं। इस्राइल ने कहा कि इन हमलों से ईरान की सैन्य क्षमता को बड़ा झटका लगा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह कार्रवाई पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को और बढ़ा सकती है और क्षेत्रीय सुरक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर गंभीर असर डाल सकती है।






