| |

ट्रैफिक पार्क में बच्चों की क्लास: जेब्रा क्रॉसिंग और सड़क संकेत सीखे; बोले- पुलिस हमारी दोस्त

इंदौर। इंदौर पब्लिक स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग के नन्हे विद्यार्थियों ने ट्रैफिक सफारी के तहत ट्रैफिक पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान यातायात पुलिस ने बच्चों को खेल-खेल में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी।

सड़क संकेत और जेब्रा क्रॉसिंग की जानकारी
बच्चों ने सड़क संकेतों को समझने के साथ जेब्रा क्रॉसिंग का सही इस्तेमाल और सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने के नियम सीखे। उन्हें सड़क पर चलते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसकी जानकारी भी दी गई।

स्कूल बस में बरतने वाली सावधानियां बताईं
यातायात पुलिस ने बच्चों को स्कूल बस में सफर के दौरान जरूरी सावधानियों के बारे में भी बताया। बच्चों को समझाया गया कि बस में अनुशासन बनाए रखें और चलती बस में खड़े होकर या खिड़की से बाहर निकलकर यात्रा न करें।

बच्चों ने कहा- पुलिस हमारी दोस्त है
गतिविधियों के दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चों ने कहा, “पुलिस हमारी दोस्त है” और “ट्रैफिक रूल्स हमारी सेफ्टी के लिए हैं।” इस तरह बच्चों ने मनोरंजक तरीके से यातायात नियमों को समझा और सड़क सुरक्षा का महत्व जाना।

Share