अपराध | प्रदेश | मध्य प्रदेश
झाबुआ में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई: बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; अपर कलेक्टर कोर्ट में पेश होगा मामला

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देश और खनिज अधिकारी जुवानसिंह भिड़े के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने मंगलवार को अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की।
अवैध भंडारण से रेत ले जाते पकड़ा
कार्रवाई के दौरान अवैध भंडारण से ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए रेत का परिवहन किया जा रहा था। टीम ने मौके से बिना नंबर की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की।

कल्याणपुरा चौकी में रखा वाहन
जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे की कार्रवाई के लिए कल्याणपुरा पुलिस चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

अपर कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा प्रकरण
खनिज विभाग के अनुसार प्रकरण को नियमानुसार आगामी कार्रवाई के लिए अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।