टोयोटा की सबसे छोटी Land Cruiser FJ लॉन्च, भारत में एंट्री लगभग तय

टोयोटा की सबसे छोटी लैंड क्रूजर लॉन्च, भारत में जल्द हो सकती है एंट्री
Toyota ने अपनी सबसे छोटी Land Cruiser FJ को जापान में लॉन्च कर दिया है। अब तक बड़ी और दमदार SUVs के लिए पहचानी जाने वाली टोयोटा की यह नई SUV जल्द ही भारतीय बाजार में भी एंट्री कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे भारत में अपनी महाराष्ट्र स्थित अपकमिंग प्रोडक्शन फैसिलिटी में तैयार कर सकती है, जिससे इसकी कीमत को प्रतिस्पर्धी रखा जा सकेगा।
कीमत कितनी है?
जापान में Toyota Land Cruiser FJ की शुरुआती कीमत 4,500,100 जापानी येन (करीब ₹27.24 लाख) रखी गई है। वहीं, फुल एक्सेसरीज पैकेज के साथ इसकी कीमत 7,154,890 जापानी येन (करीब ₹43.31 लाख) तक जाती है। कंपनी इस SUV के साथ कई ऑफिशियल एक्सेसरीज पैकेज भी दे रही है, जिससे ग्राहक इसे अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।
डिजाइन और फीचर्स
हालांकि यह टोयोटा की सबसे छोटी लैंड क्रूजर है, लेकिन इसकी लंबाई 4.56 मीटर है और यह 5-सीटर वर्जन में आती है। SUV में कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
- 7 एयरबैग
- लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System)
- 360 डिग्री कैमरा
- 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम
- डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
दमदार इंजन, लेकिन डीजल नहीं
नई Land Cruiser FJ में 2.7 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 164 bhp की पावर और 245 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह पावर चारों पहियों (4WD) तक पहुंचती है और इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
हालांकि, SUV में डीजल इंजन का विकल्प नहीं दिया गया, जो कुछ भारतीय ग्राहकों को निराश कर सकता है, खासकर उन लोगों को जो ऑफ-रोडिंग और लॉन्ग ड्राइव के लिए डीजल SUVs पसंद करते हैं।
भारत में लॉन्च की उम्मीद
ऑटो सेक्टर से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, Toyota Land Cruiser FJ का भारत आना लगभग तय माना जा रहा है। यदि कंपनी इसकी लोकल मैन्युफैक्चरिंग करती है, तो यह SUV फॉर्च्यूनर और अन्य प्रीमियम SUVs के बीच नया विकल्प बन सकती है।






