‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक

साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में केजीएफ 2 की सफलता के बाद यश का खतरनाक और डार्क अवतार देखने को मिलेगा।
करीब 1 मिनट 55 सेकंड लंबे टीजर की शुरुआत यश के इंटेंस लुक से होती है। बैकग्राउंड डायलॉग, “इस बार जंग अलग है, उनकी मक्कारी भी अलग है“, फिल्म के टोन और स्टाइल को बखूबी पेश करता है। टीजर में यश अपने दुश्मनों पर भारी पड़ते नजर आते हैं और एक्शन, मारधाड़ और खून-खराबे के सीन इसे और भी रोमांचक बनाते हैं।
फिल्म का निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है और इसे केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
टीजर ने यश के फैंस में उत्साह और बढ़ा दिया है और दर्शकों की उम्मीद है कि ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर नया धमाका करेगी।






