| |

टी-लॉजिक के पार्टनर्स में मारपीट: विजयनगर HDFC बैंक के बाहर का VIDEO वायरल; पुलिस जांच में जुटी

इंदौर। विजयनगर HDFC बैंक के बाहर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मारपीट करने वाले लोग किसी बाहरी गिरोह के सदस्य नहीं हैं। सभी टी-लॉजिक कंपनी के आपस के पार्टनर्स बताए जा रहे हैं। बैंक के बाहर किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।

बैंक के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
विजयनगर थाना पुलिस ने बैंक के CCTV फुटेज जुटाए हैं। फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी। पुलिस लेन-देन और आपसी हिसाब-किताब से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। इसके अलावा विवाद में शामिल सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

वायरल वीडियो की भी जांच
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और CCTV फुटेज का मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विवाद की असल वजह क्या थी और इसमें किसकी भूमिका रही।

 

Share