‘द केरल स्टोरी-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बनाई पकड़, तीन दिनों में कुल कमाई 10.40 करोड़ रुपये

विपुल अमृतलाल शाह की ‘द केरल स्टोरी-2: गोज बियॉन्ड’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। शुरुआती विवादों और कानूनी अड़चनों के बाद सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, 27 फरवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपये की ओपनिंग की। दूसरे दिन, शनिवार को, फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 4.65 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 5 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कुल कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया।

हालांकि, यह प्रदर्शन पहली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के मुकाबले कम है। 2023 में रिलीज़ हुई पहली किस्त ने शुरुआती तीन दिनों में 35.43 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था।

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब फिल्म के आगे के कलेक्शन पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, खासकर वीकेंड और अगले हफ्ते की कमाई को लेकर।

Share

Similar Posts