वार्ड हेलेट इनविटेशनल: हाई जंप में तेजस्विन शंकर दूसरे स्थान पर, 2.24 मीटर की लगाई छलांग

भारत के राष्ट्रीय हाई जंप रिकॉर्डधारी Tejaswin Shankar ने अमेरिका में आयोजित वार्ड हेलेट इनविटेशनल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष हाई जंप स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। मैनहैटन स्थित आरवी क्रिश्चियन ट्रैक पर आयोजित इस प्रतियोगिता में तेजस्विन ने 2.24 मीटर की छलांग लगाई।

हालांकि प्रतियोगिता में जमैका के Romaine Beckford ने 2.30 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान अपने नाम किया। खास बात यह रही कि रोमेइन बेकफोर्ड ने तेजस्विन शंकर का 2021 में बनाया गया 2.28 मीटर का फसिलिटी रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Tejaswin Shankar, जो डेकाथलॉन खिलाड़ी भी रह चुके हैं, इस साल शानदार फॉर्म में दिखाई दिए हैं। इससे पहले उन्होंने चीन में आयोजित एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में हेप्टाथलॉन राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत को एकमात्र स्वर्ण पदक दिलाया था।

तेजस्विन ने उस प्रतियोगिता में 5993 अंक हासिल कर अपना ही 2021 में अमेरिका में बनाया गया 5650 अंकों का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया था, जिससे भारतीय एथलेटिक्स में उनकी स्थिति और मजबूत हुई।

वार्ड हेलेट इनविटेशनल में शानदार प्रदर्शन के तुरंत बाद Reliance Foundation स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की कि उन्होंने एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता तेजस्विन शंकर को अपने साथ जोड़ा है।

Share

Similar Posts