टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, टिम सीफर्ट की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी

आईसीसी T20 World Cup में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए ग्रुप डी मुकाबले में New Zealand vs Afghanistan मैच में कीवी टीम ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया।
अफगानिस्तान ने बनाए 182 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए।
गुलबदीन नईब ने 35 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 63 रनों की अहम पारी खेली।
इब्राहिम जादरान (10) और रहमानुल्लाह गुरबाज (27) ने 35 रनों की शुरुआती साझेदारी की, लेकिन पावरप्ले में ही दोनों आउट हो गए। सेदिकुल्लाह अतल (29) और नईब ने टीम को 100 के पार पहुंचाया। अंतिम ओवरों में दारविश रसूली (20), अजमतुल्लाह ओमरजई (14) और मोहम्मद नबी (10* नाबाद) ने तेज रन जोड़े।
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। रचिन रवींद्र शून्य पर आउट हुए, जबकि फिन एलन केवल 1 रन बना सके।
इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। फिलिप्स ने 25 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि सीफर्ट ने 42 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 65 रनों की शानदार पारी खेली।
मिचेल और सैंटनर ने दिलाई जीत
मार्क चैपमैन (28) के आउट होने के बाद डेरिल मिचेल (25*) और कप्तान मिचेल सैंटनर (17* नाबाद) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को 17.5 ओवर में 183/5 तक पहुंचा दिया और जीत सुनिश्चित की।
गेंदबाजी में मुजीब रहे सफल
अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान ने दो विकेट लिए, जबकि राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई और मोहम्मद नबी को एक-एक सफलता मिली।
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने T20 World Cup में मजबूत शुरुआत की है, जबकि अफगानिस्तान को अगले मुकाबले में वापसी के लिए रणनीति पर काम करना होगा।






