| |

बंगाल में मौत का तांडव! सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में हिंसा और तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक बड़ी घटना ने राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे, तभी बाइक पर आए हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। हमलावरों ने बेहद करीब से फायरिंग की, जिसमें चंद्रनाथ रथ के सिर और सीने में गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह वारदात कोलकाता के पास उत्तरी 24 परगना जिले के मध्यमग्राम विधानसभा क्षेत्र में हुई। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि हत्या पहले से रची गई साजिश का हिस्सा हो सकती है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

बीजेपी नेताओं ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव परिणामों के बाद बंगाल में बढ़ती हिंसा राज्य की राजनीति को और गर्मा सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

Share

Similar Posts