सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड संस’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज़, दमदार अवतार में नजर आए सुपरस्टार

साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म, जिसे पहले ‘सूर्या 46’ के नाम से जाना जा रहा था, का आधिकारिक नाम अब ‘विश्वनाथ एंड संस’ घोषित किया गया है।
निर्माताओं ने फिल्म का पहला फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है, जिसमें सूर्या एक ऊंची इमारत के भीतर खड़े हैं और गोद में एक बच्चा है। दोनों के चेहरे पर हल्की मुस्कान फिल्म की भावनात्मक और पारिवारिक कहानी की झलक देती है।
फिल्म के निर्देशक वेंकी एटलुरी हैं और इसमें सूर्या के साथ रवीना टंडन और ममिता बैजू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म पारिवारिक और इमोशनल ड्रामा है, जिसमें रिश्तों की गहराई और भावनाओं को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।
फिल्म जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, हालांकि इसकी सटीक तारीख का ऐलान अभी बाकी है। फिल्म के फर्स्ट लुक ने दर्शकों में उत्सुकता और उम्मीदों का स्तर बढ़ा दिया है।






