महावीर जयंती पर आज शेयर बाजार बंद, कमोडिटी मार्केट में शाम को होगा कारोबार

महावीर जयंती के अवसर पर आज घरेलू शेयर बाजार में कारोबार पूरी तरह बंद है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में आज कोई ट्रेडिंग नहीं हो रही है। इसी तरह कमोडिटी मार्केट में भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक के सत्र में अवकाश रहेगा। हालांकि, शाम के सत्र में यानी 5 बजे से रात 11:55 बजे तक कमोडिटी मार्केट में सामान्य कारोबार किया जाएगा।

इस सप्ताह में आज के बाद शुक्रवार, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार में एक और छुट्टी रहेगी। ऐसे में पूरे सप्ताह में केवल तीन दिन ही कारोबार होगा।

स्टॉक एक्सचेंज द्वारा जारी हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 में शनिवार और रविवार के अलावा कुल 16 छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। मार्च महीने में सबसे अधिक छुट्टियां रही हैं, जिनमें होली, रामनवमी और महावीर जयंती शामिल हैं।

आगे आने वाले महीनों में भी कई प्रमुख अवसरों पर बाजार बंद रहेगा। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद के कारण बाजार में अवकाश रहेगा।

इसके अलावा जून में मोहर्रम, सितंबर में गणेश चतुर्थी, अक्टूबर में महात्मा गांधी जयंती और दशहरा, नवंबर में दिवाली व गुरु नानक देव गुरु परब तथा दिसंबर में क्रिसमस के अवसर पर भी शेयर बाजार बंद रहेगा।

इस तरह निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे बाजार के हॉलिडे कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए अपनी निवेश रणनीति बनाएं।

Share

Similar Posts