Spiderman: Brand New Day Trailer review ; स्पाइडर मेन से लड़ेगा हल्क!

मार्वल और सोनी की इस साल की सबसे बड़ी फिल्मो में से एक ‘स्पाइडर मेन ब्रांड न्यू डे’ का ट्रेलर बहार आ गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है की कैसे पिछली फिल्म स्पाइडर मेन नो वे होम में पीटर पार्कर अपनी पहचान लोगो से खोकर आगे बढ़ रहा है। ट्रेलर की शुरुआत में वो स्कॉर्पियन से लड़ते हुए दिख रहा है, वही बाद में पीटर ब्रूस बैनर की मदद लेने जाता है। इस मूवी में ब्रूस बैनर/हल्क का एक बड़ा रोल होगा, साथ में ये भी बताया जा रहा है कि द अवेंजर्स के बाद पहली बार हमे हल्क का पूरा ट्रांसफोरमेशन देखने को मिलेगा। इस बार मूवी का थीम डार्क है और ट्रेलर ने इस चीज़ की पुष्टि भी कर दी है।

मूवी में स्पिडरमैन का दोस्त नेड स्पिडरमैन की असली पहचान ढूंढ़ने की कोशिश कर रहा है। इस मूवी में स्ट्रेंजर थिंग्स वेब सीरीज की एक्ट्रेस सैदी सिंक भी है, और बताया जा रहा है की वो ‘द ग्रे’ का किरदार निभाएंगी। ट्रेलर में स्पाइडरमैन मज़ाक करते हुए भी दिख रहा है और अपनी पुरानी गलतियों से सीखता हुआ भी नज़र आ रहा है। मूवी का ट्रेलर दर्शको और क्रिटिक्स दोनों को पसंद आ रहा है। यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी।

ट्रेलर हो चूका था लीक

इस फिल्म का ट्रेलर मुख्य रूप से 17 जून को आना था किन्तु कुछ दिन पहले ही इसका ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया। इसके पहले इसका टीज़र भी लीक हुआ था पर यह ट्रेलर एच डी क्वालिटी में लीक हुआ जिसने मार्वल की समस्या और भी बढ़ा दी है।

3 फिल्मों के बाद अब मुनाफे की उम्मीद

मार्वल स्टूडियोज की पिछले कुछ समय से फिल्में अच्छा बिज़नेस नहीं कर रही है। मार्वल की आखरी हिट फिल्म डेडपूल एंड वॉल्वरिन थी जो दो साल पहले रिलीज़ हुई थी। इसके बाद मार्वल की 3 फिल्में आ चुकी है और तीनो खास बिज़नेस नहीं कर पायी। ये फिल्मे थी कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड, थंडरबोलट्स और फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स।

Share

Similar Posts