सोनिया गांधी को गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी, अब पूरी तरह स्वस्थ

सोनिया गांधी को मंगलवार को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
उन्हें 24 मार्च को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक है।
अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी को रात 10:22 बजे भर्ती किया गया था और उन्हें सिस्टमिक इंफेक्शन के इलाज के लिए एंटीबायोटिक्स दिए गए।
इलाज के दौरान डॉ. डीएस राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु की टीम ने उनकी देखरेख की।
डॉक्टरों के मुताबिक, उन्होंने उपचार पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी हैं।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उन्हें आगे की देखभाल और नियमित फॉलो-अप के लिए घर भेजा गया है।






