भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, बोले– यह कमिटमेंट की डील
India US Trade Deal को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस समझौते को दुनिया को संदेश देने वाली “कमिटमेंट की डील” बताया।
उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण समझौता नहीं है, बल्कि डिप्लोमेसी, डेवलपमेंट और डिग्निटी का प्रतीक है और विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है।
किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित
शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि इस डील में भारतीय किसानों की गरिमा और हितों का पूरा ध्यान रखा गया है।
उन्होंने कहा कि किसानों की सभी चिंताओं का समाधान किया गया है और भारतीय किसान पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रमुख अनाज सुरक्षित हैं और अमेरिकी कृषि एवं डेयरी उत्पाद भारत नहीं आएंगे।
युवाओं और महिला समूहों को भी मिलेगा लाभ
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह समझौता किसानों के साथ-साथ युवाओं और महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।
उनके मुताबिक, इस डील से कृषि उत्पादों को नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर
अंत में उन्होंने कहा कि India US Trade Deal विकसित भारत के सपने को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी।
Byte — शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री
