आमिर खान की तीसरी शादी पर शेखर सुमन का तंज, बोले- ‘डबल इंजन नहीं, धड़ल्ले से चला रहे ट्रिपल इंजन सरकार’
एक्टर और होस्ट शेखर सुमन ने हाल ही में आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज कस्ते है। उन्होंने कहा है कि आमिर की 2 नाकाम शादी के बाद तीसरी शादी को ट्रिपल इंजन की सरकार कहा है। शेखर सुमन ने यूट्यूब चैनल के शो शेखर टुनाइट के एक ओपनिंग एपिसोड में कहा कि –
“कहते हैं कि राजनीति करने वालों को गठबंधन की बड़ी गहरी समझ है। लेकिन उन्हें गठबंधन की सही सलाह इन साहब से सीखनी चाहिए। इन्होंने पहला गठबंधन किया, वो टूट गया। दूसरा किया, वो भी दुर्भाग्यवश टूट गया।अब इन्होंने तीसरा गठबंधन किया है। मुझे लगता है इसे अब गठबंधन नहीं महागठबंधन कहा जाना चाहिए। पार्टियां डबल इंजन सरकार नहीं चला पा रही हैं, और ये धड़ल्ले से ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे हैं।”
पूर्व पत्नियों की दोस्ती पर भी कटाक्ष
आमिर खान की पिछली शादियों पर शेखर सुमन ने कहा, ‘इस बेमिसाल शख्स का नाम है…, एक मिनट आपने गौरी, नहीं आपने गौर किया होगा कि जब हम ट्रेन में सफर किया करते थे, तो कुछ दूरी चलकर किसी खास स्टेशन में आकर इंजन ड्राइवर एक बोगी को शंट कर देता था और उसमें दूसरी जोड़ देता था। फिर थोड़ा और आगे वो दूसरी बोगी भी शंट कर तीसरी जोड़ देता था। फिर आगे जाकर दो पिछले शंट की थीं, उसे तीसरी बोगी से जोड़ देता था। और इस तरह वो पूरी लंबी मुकम्मल ट्रेन बन जाती थी। ये वही इंजन ड्राइवर हैं, जिनका हुनर बेमिसाल है। ये अपने आप में अनूठे हैं, अद्भुत है अनोखे हैं।
शेखर ने कहा, ‘ये वो इंजन हैं, जिनमें एथेनॉल, आइसोब्यूटिनॉल है, फिर भी ये इंजन सीज नहीं हुआ और लगातार पटरी पर जोड़ते हुए नए कीर्तिमान बना रहा है। और इनका नाम है आमिर खान। मुबारक हो, आमिर खान ने तीसरी शादी कर ली। किसी और के अच्छे दिन आएं न आएं, लेकिन आमिर खान साहब के लगातार तीसरी बार अच्छे दिन आ गए। उन्होंने पूर्ण बहुमत से तीसरी बार सरकार बना ली।
शादी में पूर्व पत्नियों के पहुंचने पर भी तंज
शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी में पूर्व पत्नियों और बच्चों के पहुंचने पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘अब तक मोदी जी भी सकते में हैं कि मैंने अभी अभी तो नेहरू जी का रिकॉर्ड तोड़ा था, ये पीछे से आमिर कहां से आ गया। आमिर की ये शादी पूरी तरह पारिवारिक माहौल में हुई, जहां आमिर की पहली पत्नी दूसरी पत्नी, पहली पत्नी के बच्चे, दूसरी पत्नी के बच्चे और तीसरी पत्नी भी बच्चा साथ लाई। मुझे लगता है इंडिया गठबंधन को भी आमिर साहब से सीखना चाहिए कि नए-पुराने गठबंधन के साथियों को साथ लेकर कैसे चलना चाहिए।’ ‘उन्हें इसलिए परफेक्शनिस्ट कहते हैं, क्योंकि वो एक काम तब तक करते हैं, जब तक उसमें परफेक्ट न हो जाएं। परफेक्शन की कोई सीमा नहीं होती। सीमा ही नहीं कोई रीना और किरण भी नहीं होती।’