शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में

घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कमजोरी के बाद जोरदार रिकवरी देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत मिली-जुली रही, जहां सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला, वहीं निफ्टी मामूली बढ़त लेकर शुरू हुआ। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बना, लेकिन पहले 15 मिनट बाद खरीदारों की लिवाली से दोनों सूचकांक हरे निशान में लौट आए।
पहले एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.21% और निफ्टी 0.30% की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे थे।
टॉप गेनर शेयर
बाजार में मजबूती के दौरान अदानी एंटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक, अदानी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 4.59% से 2.72% तक की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए।
टॉप लूजर शेयर
दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, मारुति सुजुकी और सिप्ला के शेयर 3.86% से 1.32% तक की कमजोरी में रहे।
बाजार की चौड़ाई (Market Breadth)
अब तक 2,745 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी, जिनमें से 1,369 शेयर हरे निशान में और 1,376 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर बढ़त में
निफ्टी के 50 में से 32 शेयर बढ़त में
सेंसेक्स का हाल
बीएसई सेंसेक्स 100.91 अंक गिरकर 81,436.79 पर खुला और शुरुआती दबाव में 81,088 तक फिसल गया। इसके बाद तेज लिवाली से उछलकर 81,844 तक पहुंचा। सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 172 अंक की बढ़त के साथ 81,709 पर ट्रेड कर रहा था।
निफ्टी की चाल
निफ्टी ने 14.70 अंक की बढ़त के साथ 25,063 पर शुरुआत की, लेकिन गिरकर 24,932 तक चला गया। बाद में खरीदारी के सपोर्ट से रिकवरी करते हुए 25,123 के स्तर तक पहुंच गया।
पिछला सत्र
शुक्रवार को सेंसेक्स 769 अंक गिरकर 81,537 पर और निफ्टी 241 अंक गिरकर 25,048 पर बंद हुआ था।
विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेक्टोरल स्टॉक्स में स्टॉक-स्पेसिफिक मूवमेंट देखने को मिल रहा है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रणनीति अपनानी चाहिए






