लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 212.16 अंक टूटा

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वैश्विक बाजारों में बिकवाली और आरबीआई की मौद्रिक नीति के नतीजों से पहले निवेशकों की सतर्कता के चलते बाजार में गिरावट का माहौल बना हुआ है।
बेंचमार्क सूचकांक BSE Sensex 212.16 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 83,101.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं NSE Nifty 50 82.25 अंक यानी 0.32 फीसदी टूटकर 25,560.55 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 14 कंपनियों में गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, निफ्टी की 50 कंपनियों में 17 शेयर बढ़त के साथ खुले और 33 कंपनियां नुकसान के साथ लाल निशान में रहीं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को Bombay Stock Exchange का सेंसेक्स 503 अंक यानी 0.60 फीसदी गिरकर 83,313 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं National Stock Exchange of India का निफ्टी 113 अंक यानी 0.52 फीसदी फिसलकर 25,642 के स्तर पर बंद हुआ था।
विशेषज्ञों का मानना है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति के फैसले और वैश्विक संकेतों के आधार पर दिन के कारोबार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। निवेशक फिलहाल बड़े दांव लगाने से बचते नजर आ रहे हैं।






