| |

सेंधवा में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव: सुबह टहलने गए लोगों ने देखा; जांच में जुटी पुलिस

सेंधवा। शेगांव रोड स्थित कालिकराय नाले के नजदीक सोमवार को 30 वर्षीय युवक का शव मिल है।  यूआक का शव नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही नागलवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लालू 30 पिता अंतर चौहान, निवासी बोरखेड़ा के रूप में हुई है।

सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा शव
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह जब वे नाले के आसपास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने नीम के पेड़ पर एक शव को लटका हुआ देखा। यह खबर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग एकत्र हो गए।

जांच में जुटी पुलिस, कारण स्पष्ट नहीं
घटना की सूचना मिलते ही नागलवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।

युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की असल वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच की जा रही है।

Share