| |

सावन सोमवार 2026: भक्तों पर विशेष कृपा करेंगे महादेव, जानिए क्या है पूजा करने का सही तरीका, कैसे प्रसन्न होंगे भोलेनाथ

शिव भक्तों के लिए खास और अति पावन सावन महीना आज से प्रारंभ हो चुका है। पुरे महीने भक्त शिवजी की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करेंगे। मंदिरो में विशेष अनुष्ठान भी किये जाएंगे। इस बार का सावन महीना कई मायनों में विशेष है। इस बार सावन में चार सोमवार आ रहे है। 17 अगस्त को नाग पंचमी और सोमवार का विशेष संयोग बन रहा है। आइए जानते है कि इस खास महीने में आप किस तरह भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते है।

इस तरह करे शिवजी की आराधना
सावन में कई लोग पुरे महीना उपवास रखते है। व्रत के साथ ही शिवजी की विशेष आराधना करना भी जरुरी है। सावन में सुबह जल्दी उठकर स्नान करे। फिर स्वच्छ वस्त्र पहनकर विधि-विधान से शिवलिंग की पूजा करे। महादेव को बेल, सफ़ेद चन्दन, धतूरा और फूल चढ़ाए। व्रत के दौरान दिन में न सोए और प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करे। इसके साथ ही ब्रह्चर्य का पालन करे और मन में ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते रहे।

बेल पत्र चढ़ाने से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ
अगर आप पुरे महीने उपवास नहीं रख सकते तो प्रयास कीजिये की सिर्फ सोमवार को व्रत रखे। अगर व्रत नहीं रख सकते तो कम से कम सिर्फ सावन महीने में तामसिक भोजन का त्याग करे और सात्विक चीजों का ही सेवन करे। इसके साथ ही हर सोमवार को शिवजी को ‘ॐ नमः शिवाय’ बोलते हुए बेल पत्र अवश्य चढ़ाए।

Share