सम्राट अशोक मंडल में बजट भाषण का सामूहिक श्रवण, कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला रहे मौजूद

इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 अंतर्गत सम्राट अशोक मंडल के बूथ क्रमांक 30 पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 के भाषण का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में माननीय केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला की विशेष उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि केंद्रीय बजट देश के विकास, आर्थिक मजबूती और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने बजट में मध्यम वर्ग, किसानों, युवाओं और रोजगार सृजन से जुड़ी घोषणाओं को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट “विकसित भारत” की दिशा में मजबूत आधार रखता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।
बजट भाषण के सामूहिक श्रवण के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और संगठनात्मक संकल्प के साथ किया गया।






