60 की उम्र में सलमान खान का शर्टलेस अवतार वायरल, पोस्ट के कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान

Salman Khan ने 60 साल की उम्र में अपनी फिटनेस से एक बार फिर फैंस को हैरान कर दिया है। रविवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की, जिसमें उनकी टोन्ड बॉडी, फिट एब्स और मस्कुलर फिजीक साफ नजर आ रही है। फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गई।

तस्वीर में सलमान आराम करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस से ज्यादा चर्चा उनके पोस्ट के कैप्शन की हो रही है। सलमान ने लिखा, “मैं, खुद और सिर्फ मैं… अपने आप रहने के दो तरीके होते हैं, अलोन और लोनली। अलोन रहना अपनी पसंद होती है, लेकिन लोनली तब महसूस होता है जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता। अब इसके आगे आपको खुद समझना है कि आपको क्या करना चाहिए।”

सलमान के इस कैप्शन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई फैंस इसे अभिनेता की निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे महज एक विचार मान रहे हैं। हालांकि अभिनेता की ओर से इस पर कोई अतिरिक्त प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

नई फिल्मों को लेकर भी चर्चा में सलमान

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही Matrubhoomi: May War Rest in Peace में नजर आएंगे। इस फिल्म में Chitrangda Singh भी अहम भूमिका निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन Apoorva Lakhia कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल टाल दी गई है और नई तारीख की घोषणा बाकी है।

इसके अलावा सलमान ने अभिनेत्री Nayanthara के साथ अपनी नई फिल्म SVC63 की शूटिंग भी शुरू कर दी है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें सलमान पहली बार निर्देशक Vamshi Paidipally और निर्माता Dil Raju के साथ काम कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान जल्द ही निर्देशक जोड़ी Raj Nidimoru और Krishna D.K. की सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी नजर आ सकते हैं। चर्चा यह भी है कि इस प्रोजेक्ट में उनके साथ Kareena Kapoor Khan दिखाई दे सकती हैं।

Share

Similar Posts