‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का कैमियो वायरल, दमदार लुक ने बटोरी सुर्खियां

राजा शिवाजी के रिलीज होते ही सलमान खान का कैमियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान ही सलमान खान के कैमियो का संकेत मिल गया था, जिसके बाद फैंस इस झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

वायरल तस्वीरों में सलमान खान भगवा परिधान, सिर पर पगड़ी और माथे पर तिलक के साथ बेहद प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने फिल्म में ‘जिवा महाला’ का किरदार निभाया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के वफादार अंगरक्षक और मराठा सेना के बहादुर योद्धा थे।

हालांकि फिल्म में उनका रोल छोटा है, लेकिन इसे काफी प्रभावशाली बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने अपने कैमियो में भी पूरी लाइमलाइट बटोर ली।

फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और सलमान खान का कैमियो इसकी सबसे बड़ी चर्चा बन गया है।

Share

Similar Posts