|

दो दिवसीय बेल्जियम दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, EU देशों के विदेश मंत्रियों से करेंगे बातचीत

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 15 और 16 मार्च को बेल्जियम के ब्रसेल्स की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे विदेश मामलों की परिषद (Foreign Affairs Council) की बैठक में यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत करेंगे।

इस यात्रा के दौरान S Jaishankar यूरोपीय संघ के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ बेल्जियम और अन्य EU सदस्य देशों के अपने समकक्षों से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में भारत और यूरोपीय देशों के बीच रणनीतिक सहयोग, व्यापार, सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार यह दौरा 16वें ऐतिहासिक India-EU Summit के तुरंत बाद हो रहा है, जिससे भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

भारत और European Union के बीच बढ़ते सहयोग को देखते हुए यह बैठक दोनों पक्षों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें वैश्विक राजनीति, आर्थिक साझेदारी और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

Share

Similar Posts