रूस ने यूक्रेन के बालाक्लिया में चर्च को बनाया निशाना, ड्रोन हमले से लगी भीषण आग

Ukraine के अधिकारियों ने दावा किया है कि Russia की सेना ने शनिवार रात पूर्वी यूक्रेन के शहर Balakliia पर दूसरी बार हमला किया। अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन के जरिए किए गए इस हमले में इवेंजेलिकल चर्च (लाइट ऑफ द गॉस्पेल चर्च) को निशाना बनाया गया, जिससे चर्च परिसर में भीषण आग लग गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद आग की लपटें करीब 1,300 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैल गईं। इस हमले में चर्च के अलावा एक अपार्टमेंट बिल्डिंग और आसपास के कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि अधिकारियों ने राहत की बात बताते हुए कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है

बालाक्लिया शहर यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खार्किव क्षेत्र में स्थित है, जो क्षेत्रीय राजधानी खार्किव के दक्षिण-पूर्व में आता है। यह इलाका युद्ध शुरू होने के बाद से कई बार रूसी हमलों का केंद्र रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11:35 बजे भी रूसी सेना ने बालाक्लिया के मध्य क्षेत्र पर हमला किया था। इस हमले में तीन लोग घायल हुए थे। यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि युद्ध के दौरान रूस ने कई बार नागरिक बुनियादी ढांचे, आवासीय इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया है।

हालांकि, मॉस्को लगातार इस बात से इनकार करता रहा है कि उसकी सेना जानबूझकर नागरिकों या गैर-सैन्य ठिकानों को निशाना बनाती है। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ऐसे हमलों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

Share

Similar Posts