मध्य प्रदेश | अन्य न्यूज़ | प्रदेश | भोपाल
रिहायशी इलाकों में कारोबार के खिलाफ प्रदर्शन: रहवासियों ने निकाला पैदल मार्च; सुप्रीम कोर्ट के आदेश लागू करने की मांग

भोपाल। रिहायशी इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में गौतम नगर क्षेत्र के रहवासी सड़क पर उतर आए। रहवासियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला।
प्रदर्शन के दौरान रहवासी हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे साथ में नारेबाजी भी की। उनका कहना है कि आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रहवासियों ने नगर निगम की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि नियमों के पालन को लेकर कार्रवाई में समानता नहीं बरती जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से रिहायशी क्षेत्रों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।
रहवासियों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा।