रेडिसन होटल में युवक के ठहरने पर विवाद: हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने युवक को पुलिस के हवाले किया; पुलिस ने शुरू की पूछताछ

इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित रेडिसन होटल में रविवार देर रात एक हिंदू युवती के साथ युवक के ठहरने की सूचना मिली । सूचना मिलते ही हिंदूवादी कार्यकर्ता होटल पहुंचे और युवक से पूछताछ की। मानसिंह राजावत, विनायक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। मामले की सूचना पुलिस को देकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच
पुलिस होटल पहुंची और युवक से पूछताछ शुरू की। पुलिस होटल में ठहरने, युवक की पहचान और पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

पहले पहचान छिपाने का आरोप सामने आया था
युवक की पहचान अहद लकड़िया निवासी माणिकबाग, इंदौर के रूप में हुई है। हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि युवक ने युवती से अपना नाम रोशन बताकर दोस्ती की और अपनी वास्तविक पहचान छिपाई।

पुलिस ने शुरू की पूछताछ
हंगामे की सूचना पर विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस युवती और उसके परिजनों के बयान भी दर्ज कर रही है।

Share