राष्ट्रपति भवन चेंज ऑफ गार्ड का समय बदला, अब सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक

Rashtrapati Bhavan में आयोजित होने वाले लोकप्रिय चेंज ऑफ गार्ड समारोह के समय में बदलाव किया गया है। अब यह कार्यक्रम हर शनिवार सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, नया समय 25 अप्रैल से लागू होगा। यह समारोह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित किया जाता है, जहां दर्शकों को भव्य सैन्य परंपरा देखने का अवसर मिलता है।
इस आयोजन में President’s Bodyguard (पीबीजी) का नया दस्ता पुराने दस्ते से औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करता है।
अपने शानदार अनुशासन, पारंपरिक वर्दी, ऊंचे कद के घोड़ों और बैंड की सटीक धुनों के साथ किया जाने वाला यह समारोह पर्यटकों और दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय है।
यह कार्यक्रम भारत की सैन्य परंपरा, अनुशासन और गौरवशाली विरासत का प्रतीक माना जाता है और हर सप्ताह बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचते हैं।






