शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने 26 फरवरी को पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न किया। शादी के दो हिस्से थे – पहली रस्म पूरी होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया, जबकि शाम को परिवार की मौजूदगी में कोडवा परंपराओं के अनुसार दूसरी रस्म निभाई जाएगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भव्य शादी में ‘आदिम’ थीम अपनाई गई, जो पारंपरिक और प्राचीन भारतीय रीति-रिवाजों को प्राथमिकता देती है। समारोह में सरल अनुष्ठान, पारंपरिक सजावट और पुरानी विरासत की झलक देखने को मिली, जो इसे आधुनिक शादियों से अलग बनाती है।
शादी की रस्में 23 फरवरी से शुरू हुई थीं, जिसमें डिनर पार्टी, हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह शामिल थे। इस दौरान कपल ने अपने फैंस के साथ खुशी के पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे शादी लगातार चर्चा में रही।






