राशिफल: 02 मई, 2026 किस राशि के लिए शुभ, किसके लिए सावधानी का दिन

मेष: समय थोड़ा नकारात्मक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं और विरोधी सक्रिय रहेंगे। फिलहाल कारोबारी यात्रा टालें और चल रहे काम को संभालें। शुभांक-1-3-6
वृष: परिश्रम का फल मिलेगा। आलस्य छोड़कर काम पर ध्यान दें। मित्रों के साथ किए गए कार्यों में लाभ होगा और तालमेल बेहतर रहेगा। शुभांक-3-4-5
मिथुन: जोखिम से दूर रहें। काम समय पर पूरा करने से सफलता मिलेगी। सहयोग मिलता रहेगा और बाधाएं धीरे-धीरे दूर होंगी। शुभांक-5-6-6
कर्क: शैक्षणिक और व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और लेन-देन की समस्याएं दूर होंगी। शुभांक-7-8-9
सिंह: पढ़ाई में ध्यान कम रहेगा, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। खान-पान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में प्रगति होगी। शुभांक-7-8-9
कन्या: शुभ समाचार मिलेंगे। रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। योजनाएं सफल होंगी, लेकिन विवाद से बचना जरूरी है। शुभांक-7-8-9
तुला: समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं और विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है। सतर्क रहकर काम करें। शुभांक-4-7-9
वृश्चिक: विवाद और मतभेद की स्थिति बन सकती है। कार्यभार बढ़ेगा और मानसिक तनाव हो सकता है। सावधानी से निर्णय लें। शुभांक-5-7-9
धनु: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और योजनाएं लाभ देने लगेंगी। समय का सही उपयोग करें। शुभांक-4-7-8
मकर: व्यर्थ भाग-दौड़ से बचें। काम समय पर पूरे होंगे और प्रियजनों से मुलाकात होगी। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। शुभांक-6-8-9
कुंभ: मेहनत का फल मिलेगा। नए अवसर सामने आएंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। शुभांक-4-7-8
मीन: लाभदायक अवसर मिलेंगे। थोड़ी भाग-दौड़ रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। शुभांक-4-6-9





